Saturday, June 20, 2026
No menu items!
More

    रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रैक लीड वायर बरामद

    मीरजापुर। रेलवे संपत्ति चुराने के चार आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने नौ हजार रुपए का 42 मीटर ट्रैक लीड वायर बरामद किया है। आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

    रेसुबपोस्ट मीरजापुर में रेलवे संपत्ति चोरी के दर्ज मुकदमों में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम ने संदीप कुमार उर्फ कल्लू निवासी तोसवां, बिशाल सिंह उर्फ लाला निवासी कपसौर व सूरज सिंह निवासी पचोखरा, थाना पड़री को गिरफ्तार किया। उनके निशानदेही पर आरपीएफ ने गुरूकृपा ट्रेडर्स सीकरी के यहां से रेल संपत्ति बरामद की और रिसीबर (कबाड़ी) आयुष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार, महताब खान, शिवबालक सिंह, प्रदीप कुमार व क्राइम विंग प्रयागराज के लाखन सिंह, मनोज राय व जुगेंद्र पाल सिरोही रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular