Sunday, September 20, 2026
No menu items!
More

    प्रधानमंत्री ने उप्र को 21 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं ने दी

    बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश को करीब 21 हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ जिले से संबंधित 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा और न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर रेलखंड पर मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का दर्शन हुआ। आज जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आज वह जहां भी होंगे, वे खुश हो रहे होंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हुआ है। राष्ट्र प्रतिष्ठापना का कार्य पूरा करना है। हमारा लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है। सबको मिलकर प्रयास करना होता है। भारत का विकास उत्तर प्रदेश के विकास के बिना संभव नहीं है। इसके लिए खेत खलिहाल, विज्ञान और उद्योग जैसी हर शक्ति को जगाना है।

    कार्य्रक्रम को संबोधित करते मुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र के 25 करोड़ जनमानस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। उप्र आज देश के विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है। यह सब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। हम सबका सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेतृत्व हम सबको प्राप्त हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से बुलंद शहर पहुंचे हैं। इससे पहले कभी कोई प्रधानमंत्री ऐसे नहीं आया होगा। अयोध्या का कार्यक्रम पूरे भारत एवं दुनिया ने देखा है। उसके तुरंत बाद बुलंदशहर आए और उत्तर प्रदेश को 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पहले मीटर गेज को ब्राड ग्रज करने में भी दिक्कत होती थी। आज नई-नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular