Wednesday, July 16, 2025
No menu items!
More

    पति ने एमबीए पत्‍नी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पासपोर्ट बनवाने में खुली शिक्षा की पोल

    आगरा। होटल संचालक अभिनव उपाध्याय ने पत्नी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि रिश्ता तय करने के लिए पत्नी के घरवालों ने जो दस्तावेज दिखाए थे, वो शादी के बाद फर्जी निकले। लड़की को एमबीए पास है बताया लेकिन पासपोर्ट बनवाने के दौरान जब शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई तो सच्चाई सामने आ गई। हाईस्कूल की अंकतालिका में ही गड़बड़ी मिली। जब हाईस्कूल की अंकतालिका का विद्यालय में रिकॉर्ड तलाश किया गया तो वो भी नहीं मिला। मामले में पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी।

    फतेहाबाद रोड निवासी अभिनव उपाध्याय का फतेहाबाद रोड पर लवकुश होटल है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2020 में दिव्यांशी तिवारी से हुई थी। शादी के लिए दिव्यांशी के पिता रविश चंद्र तिवारी ने अभिनव के परिजन से संपर्क किया था। व्हाटस एप पर दिव्यांशी के शैक्षिक प्रमाण पत्र भेजे थे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीबीए और एमबीए की अंकतालिका शामिल थीं। दिव्यांशी फरवरी 2022 में झगड़ा कर घर चली गई थी। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत की। इसमें समझौता हो गया। परिवार के लोगों ने दोनों को घूमने जाने के लिए कहा।

    अभिनव का आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट बनवाने के लिए पत्नी से शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे। पत्नी की हाईस्कूल की अंकतालिका विभागीय वेबसाइट पर रिजवान अहमद के नाम से प्रदर्शित हुई। बाद में स्कूल से पता किया। मगर, अंकतालिका का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर पत्नी से पूछा। मगर, वो धमकी देने लगी। 17 अप्रैल को साले संजीव, वीनू लवानिया सहित अन्य ने होटल पर आकर धमकाया। इससे परिवार दहशत में हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular